Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विशाखापट्टनम पोर्ट पर लगी भीषण आग, 15 नौका जलकर हुई खाक

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार तड़के एक घाट क्षेत्र में आग लगने से मछली पकड़ने वाली कम से कम 15 नौका जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजे लगी आग पर सुबह चार बजे तक काबू पा लिया गया।

विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी एस.रेणुकय्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं थीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा, “हमने 12 अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट से भी मदद ली।” अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.