Breaking News in Hindi

विश्व स्तर के बनेंगे देश के 508 रेलवे स्टेशन पीएम मोदी थोड़ी देर में रखेंगे आधारशिला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। पीएम मोदी थोड़ी देर में अमृत भारत स्टेशन स्कीम (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत देशभर के चुनिंदा 508 रेलवे स्टेशन का विश्व स्तर का बनाने की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, ‘इस पुनर्विकास परियोजना की कुल लागत 24,470 करोड़ रुपए होगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर तय किया जाएगा।’

508 रेलवे स्टेशन, देखिए प्रमुख राज्यों की लिस्ट

  • उत्तर प्रदेश: 55 स्टेशन
  • राजस्थान: 55 स्टेशन
  • बिहार: 49 स्टेशन
  • महाराष्ट्र: 44 स्टेशन
  • पश्चिम बंगाल: 37 स्टेशन
  • मध्य प्रदेश: 34 स्टेशन
  • असम: 32 स्टेशन
  • ओडिशा: 25 स्टेशन
  • पंजाब: 22 स्टेशन
  • गुजरात: 21 स्टेशन
  • तेलंगाना: 21 स्टेशन
  • झारखंड: 20 स्टेशन
  • आंध्र प्रदेश: 18 स्टेशन
  • तमिलनाडु: 18 स्टेशन
  • हरियाणा: 15 स्टेशन
  • कर्नाटक: 13 स्टेशन

इनमें असम के बोंगाईगांव, कोकराझार, लुमडिंग, मेघालय के मेंदीपाथर जैसे पूर्वोत्तर के स्टेशन भी शामिल हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी के साथ-साथ केरल के शोरनूर और कासरगोड भी इस सूची में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...