Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विश्वसनीयता खो चुकी है BJP, विधानसभा चुनावों में होगी इंडिया गठबंधन की जीत, बोले शत्रुघ्न सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. पार्टी लोगों को वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. जनता अब बीजेपी पर यकीन नहीं करती. उन्होंने कहा कि ये बात बीजेपी के नेता भी अच्छी तरह से समझते हैं, भले ही वो इस बात को स्वीकार न करें.

राजधानी पटना में एक सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के नेता वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी करते रहते हैं. पार्टी को जनता की परवाह नहीं है, झूठी बातें करके बीजेपी सिर्फ जनता को बहकाती है इसीलिए अब जनता का बीजेपी से अब विश्वास हट गया है.

‘विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगा इंडिया गठबंधन’

इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जिस ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है वो गठबंधन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा. उन्होंने कहा कि इंडिया’ गठबंधन, जिसने पहले ही अपनी छाप छोड़ दी है, आने वाले दिनों में और मजबूत बनकर उभरेगा. देश की जनता का समर्थन इंडिया गठबंधन के साथ है ऐसे में गठबंधन विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगा.

‘बंगाल में बिना डर के बिहारी के लोग रहते हैं’

वहीं आसनसोल से टीएमसी सांसद ने सिलीगुड़ी में बिहार के लोगों की पिटाई के मामले पर भी बात की. उन्होंने इस घटना की निंदा की साथ ही ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस मामले में ‘पर्याप्त कार्रवाई’ की है. सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के बावजूद बिहारी के लोग पश्चिम बंगाल में बिना किसी डर के रहते हैं. स्थानीय बंगालियों के बाद प्रदेश में बिहारियों की संख्या दूसरे नंबर पर है.

सिन्हा ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद मामले पर जताई नाराजगी

सिन्हा ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद मामले पर नाराजगी जाहिर ही. उन्होंने कहा कि वो न तो किसी पर आरोप लगाना चाहते हैं और न ही किसी को क्लीन चिट देना चाहते हैं. सांसद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि ये बेहद संवेदनशील मामला है. तिरुपति और वैष्णो देवी का ‘हिंदू समुदाय के लिए वही महत्व है जो ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी का है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.