Breaking News in Hindi

शख्स पर गिरी दीवार, दो कांस्टेबल आए सामने… फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी कहेंगे ‘शाबाश पुलिस’

तेलंगाना से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो पुलिसकर्मियों ने ऐसा कमाल कर दिया कि हर कोई उनकी तारीफ करने को मजबूर हो रहा है. दो पुलिसकर्मियों ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है कि उनकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इतना तय है कि जो भी यह वीडियो देख रहा है तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तेलंगाना के मुलुगु का है. जहां पसरा इलाके में अचानक भरभराकर एक मकान की दीवार ढह गई. मकान की दीवार के नीचे एक शख्स दब गया. जिससे वह मरणासन्न हो गया. आस-पास के लोग उसे मृत समझकर उसके पास नहीं गए. इस दौरान वहां पर दो पुलिस कांस्टेबल मौजूद थे. उन्होंने कमान संभाली और युवक को बचाने के लिए जी जान लगा दी. पुलिस कांस्टेबल ने तुरंत शख्स को बचाने की कोशिश की.

दीवार गिरने से दबा शख्स

दीवार गिरने की वजह से जो शख्स चपेट में आया था उसका नाम लक्ष्मण बताया जा रहा है. उसे उसके साथियों ने मृत समझ लिया था. इसी बीच वहां पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबल जिनके नाम मधु और मधुकर हैं पहुंच गए. उनमें से एक कांस्टेबल ने शख्स को तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया. वहीं दूसरे कांस्टेबल ने पहले तो शख्स की हलचल नोटिस की और फिर उसे मुंह से सांस भरी.

देखते ही देखते जिंदा हुआ शख्स

लंबी कोशिशों के बाद आखिरकार लक्ष्मण को धीरे-धीरे होश आना शुरू हुआ. तुरंत उन्हें उसी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पर उनकी जान बचाई गई. हर कोई दोनों सिपाहियों की तारीफ करते नहीं थक रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर दोनों सिपाही वहां पर मौजूद नहीं होते तो लक्ष्मण की जान बचाना असंभव था. हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी कांस्टेबलों की तारीफ की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...