Breaking News in Hindi

शाजापुर में एबी रोड पर गिरा पेड़, बिजली सप्लाई हुई बंद, यातायात भी प्रभावित

शाजापुर। शहर में बुधवार रात को तेज बारिश के साथ हवा चली। जिसके कारण शहर के एबी रोड धोबी चौराहा क्षेत्र में एक पेड़ गिर गया। पेड़ धराशाई होने के कारण एबी रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं बिजली केबल जलने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई। गुरुवार सुबह बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और लाइन सुधारने का काम किया जा रहा है।

इस क्षेत्र के अलावा भी शाजापुर शहर में कई क्षेत्रों में बारिश और हवा के कारण बुधवार रात को बिजली सप्लाई बंद हो गई। ऐसे में बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व किए गए बिजली लाइन के मेंटेनेंस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश के दौरान शहर में स्थित यह रहती है कि थोड़ी भी बारिश होने पर बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

बिजली सप्लाई बंद होने पर शिकायत के लिए उपभोक्ताओं को 1912 नंबर हेल्पलाइन दी गई है किंतु गुरुवार को इस हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी कई घंटे बाद तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शाजापुर शहर में बिजली संबंधी शिकायत को दूर करने के लिए एक ही टीम है। यही टीम बारी-बारी बिजली सुधारने पहुंचती है। कई इलाकों में बिजली जाने पर सुधार में ज्यादा समय लग जाता है।

खबर अपडेट हो रही है…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...