Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शाजापुर: लड़की को उठाने और एसिड फेंकने आए थे बदमाश, खुद ही झुलस गए

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तीन युवक एक युवती को किडनैप करने की नीयत से उसके घर आ धमके. एसिड से भरी बोतल भी वो लोग साथ में लेकर आए. लेकिन जैसे ही वे लोग युवती का किडनैप करने लगे तो उसके परिजन भी वहां आ गए. इस दौरान लड़की के परिवार वालों की तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू हो गई. तभी युवकों के हाथ से एसिड की बोतल खुल गई और पलट कर उनके ही उपर गिर गई. जिस कारण तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए.

तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला पोलायकला के हिम्मतपुरा वार्ड क्रमांक-1 का है. मंगलवार शाम पांच बजे विशाल पटेल, राकेश किर और कान्हा बैरागी वार्ड क्रमांक-1 स्थित एक घर में पहुंचे. वहां वे एक युवती का किडनैप करने पहुंचे थे. साथ में एसिड की बोतल भी लाए थे. जैसे ही उन्होंने लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाना चाहा तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया.

लड़की की चीख सुनकर उसके पिता और अन्य परिवार वाले भी वहां आ गए. उन्होंने देखा कि तीनों युवक उनकी बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहे हैं. तीनों के हाथ में एसिड की बोतल भी है. परिवार वाले इस बीच युवकों से भिड़ गए. तभी एक युवक के हाथ से एसिड की बोतल खुल गई और उन्हीं तीनों पर गिर गई. तीनों एसिड के कारण बुरी तरह झुलस गए. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद तीनों घायल युवकों को पोलायकला के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें शाजापुर अस्पताल रैफर किया गया है.

घायलों ने लगाया लड़की के पिता पर आरोप

पोलायकला चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, एक घायल युवक ने बताया कि लड़की के पिता ने शराब के नशे में मुझे अपनी कार से टक्कर मार दी थी. जिसके बाद मैंने अपने दो दोस्तों को बुलाया. फिर हम तीनों उनके घर बात करने पहुंचे. लेकिन इस दौरान उन लोगों ने हमारे ही साथ मारपीट शुरू कर दी. लड़की ने फिर हमारे ऊपर तेजाब डाल दिया. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.