Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शिक्षक दिवस पर रिटायर्ड शिक्षकों को किया सम्मानित, शासकीय कन्या हाईस्कूल में किया गया आयोजन

सतवास : शिक्षक दिवस के अवसर पर सतवास के शासकीय कन्या हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिर्वित शिक्षकों का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान सेवानिर्वित शिक्षकों ने कन्या हाईस्कूल में उपस्थित छात्राओं और वर्तमान शिक्षकों के बीच अपने उच्च विचारों से मार्गदर्शित किया और अपने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर ने भी कहा कि सबसे भाग्यशाली वो लोग होते जिन्हें अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन मिलता है और हम इतने भाग्यशाली हैं कि हमें शिक्षा भी मिल रही है और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। हमारा देश ऋषियों की मुनियों की और गुरुओं की धरा रही है। जहां गुरुओं का सम्मान रहा है। हमारे देश में शिक्षक का महत्व कितना महत्व पूर्ण होता है कि जब राम कृष्ण भी अवतार लेके आए थे तो उन्हें भी कलाओं में परंपरागत होने के लिए गुरुओं के यहां शिक्षा लेने जाना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.