Breaking News in Hindi

शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से अचानक झोपड़ी में लग गई आग, परिवार के तीन सदस्य झुलसे..

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करेरा थाना क्षेत्र में आने वाले खेड़ा घाट गांव में एक ग्रामीण की झोपड़ी में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और झोपड़ी में आग लग गई, इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए हैं झोपड़ी में रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया है, घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया खैरा घाट गांव के रहने वाले वीर सिंह ने बताया है कि गांव में फायरिंग रेंज के पास उसकी एक झोपड़ी बनी हुई है, जिसमें सभी परिवार के लोग रहते हैं।

सोमवार को रात को अचानक आकाशीय बिजली झोपड़ी में गिरी जिससे आग लग गई थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह और उसका बेटा और पत्नी झुलस गए, झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी के अंदर रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया है और झोपड़ी के अंदर कुछ पैसे भी रखे हुए थे वह भी जल गए हैं, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया है तत्काल सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का पंचनामा बनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....