Breaking News in Hindi

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपनी कैबिनेट में किया पहला फेरबदल

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को अपनी कैबिनेट में पहला फेरबदल करते हुए दो मंत्रियों के विभाग बदल दिए। उन्होंने विपक्ष की इस आलोचना के बीच यह कदम उठाया है कि उनकी योजना नकदी संकट से जूझ रहे देश में अगले साल होने वाले चुनावों को स्थगित करने की है।

स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला को अब पर्यावरण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। उनके कामकाज के तरीके को लेकर कई हफ्तों से जनता में असंतोष था। रामबुकवेला (69) के खिलाफ अक्षमता, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया था लेकिन वह उसमें बच गए थे।

रामबुकवेला ने दो सप्ताह पहले एक भारतीय कंपनी द्वारा कथित तौर पर घटिया दवा की आपूर्ति के मामले में पुलिस जांच का आदेश दिया था। लेकिन भारतीय कंपनी ने श्रीलंकाई आयातक को ऐसी कोई आपूर्ति से इनकार किया था। पर्यावरण मंत्रालय विक्रमसिंघे के पास था जब अदालत के आदेश के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय अब डॉक्टर रमेश पथिराना को सौंपा गया है जो उद्योग मंत्रालय का जिम्मा भी देख रहे हैं। विपक्ष के दावे के बीच विक्रमसिंघे ने रविवार को जोर दिया कि राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव संवैधानिक बाध्यतों के तहत अगले साल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....