Breaking News in Hindi

सड़क हादसे में तेंदुए के बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने वन विभाग को दी मामले की जानकारी…

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आने वाले मऊ के सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर खंडवा रोड़ पर एक तेंदुए का शव मिला है। सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। तेंदुए की उम्र काफी कम है। वन विभाग ने तेंदुए की डेड बॉडी को जांच के लिए भेज दिया है। इंदौर इच्छापुर हाईवे के निर्माण को लेकर वर्तमान में भैरव घाट वन्य क्षेत्र में निर्माण एजेंसी मेघा इंजीनियरिंग द्वारा कार्य किया जा रहा है।

निर्माण कार्य के चलते कई बार जंगलों से जानवर सड़क की तरफ आ रहे हैं। कोई अज्ञात वाहन तेंदुए को टक्कर मारकर निकल गया मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई। आपको बता दें की इससे पहले भी आईआईटी सिमरोल में तेंदुए का मूवमेंट नजर आ चुका है। वन विभाग की टीम अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....