Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सतना में स्कूल बस पलटी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे 24 बच्चे घायल..

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आने वाले नागौद क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूल बस पलट गई, बताया जा रहा है कि हादसे में 24 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद क्षेत्र के रहीकवारा स्थित बाल ज्ञान मंदिर आदर्शी स्कूल की यह बस 15 अगस्त को ग़ुलोहा गांव के पास पुलिया पर अचानक पलट गई।

बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे और बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। सभी बच्चे स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस बारिश के कारण बीच सड़क पर स्लिप हो गई थी, हादसे में दो बच्चों को ज्यादा चोट आई है बाकी के बच्चों को मामूली चोट आई है सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.