Breaking News in Hindi

सदन में पेश होगा दिल्ली नगर निगम दिवस मनाने का प्रस्ताव, जानें कब हुई थी नगर पालिका की पहली बैठक

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की अगली बैठक में एक जून को नगर निगम दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। एमसीडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 1 जून 1863 को नगरपालिका की सामान्य समिति की पहली बैठक हुई थी और प्रस्ताव है कि इस दिन को नगरपालिका दिवस के रूप में घोषित किया जाए और मनाया जाए। एमसीडी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘आम तौर पर सभी बड़े और ऐतिहासिक संगठन अपने कर्मचारियों में अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए स्थापना दिवस मनाते हैं। हालांकि एमसीडी के लिए ऐसा कोई दिन निर्धारित नहीं है।

नगर निगम ने कहा, ‘‘एमसीडी का 160 साल पुराना इतिहास है और यह देश के सबसे पुराने संगठनों में से एक है, जो उचित सम्मान का हकदार हे तथा इसके लिए एक अच्छा तरीका उसके स्थापना दिवस को मनाया जाना हो सकता है।” दिल्ली नगर पालिका फरवरी 1863 में अस्तित्व में आई और अप्रैल 1863 में दिल्ली के संचालन के लिए उपनियम बनाए जाने के वास्ते एक समिति गठित की गई थी। आम समिति की पहली बैठक एक जून, 1863 को आयुक्त की अध्यक्षता में हुई थी। दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 में लागू किया गया था और यह सात अप्रैल, 1958 से प्रभाव में आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप