Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

समरसता यात्रा में आज माढ़ोताल व चंडी माता मेला स्थल पर होंगे जनसंवाद

जबलपुर। समरसता यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास के समरसता संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। समरसता यात्रा में सोमवार को शहर में विभिन्न आयोजन होंगे। माढ़ोताल बस्ती व चंडी माता मेला स्थल पर जनसंवाद का आयोजन होगा। सोमवार को सुबह नौ बजे यात्रा कृषि भवन आधारताल से संत रविदास की पूजा-अर्चना एवं चरण पादुका के वंदन एवं समरसता ध्‍वज की स्‍थापना से प्रारंभ होगी। विभिन्न मार्गाें से भ्रमण करती हुई यह यात्रा दोपहर 2.15 बजे रानीताल पहुंचेगी। जहां यूथ हास्टल में समरसता भोज होगा। सोमवार को यात्रा का रात्रि विश्राम संत रविदास आश्रम ग्‍वारीघाट में होगा।

संत रविदास ने सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया

संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई समरसता यात्रा रविवार को जिले के ग्राम खमदेही से प्रारंभ हुई। विधायक अजय विश्नोई, महामंलेश्वर अखिलेश्वरानंद, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डा. जितेन्द्र जामदार और छीपेश्वर महाराज संत रविदास की चरण-पादुका का पूजन कर समरसता यात्रा को लेकर रवाना हुए। समरसता यात्रा ने ग्राम कनवास, धनैता, सुरैया, सकरा, तमोरिया, पौंड़ी राजघाट, कटंगी, कुसली, मुरई, भिलोदा और बोरिया का भ्रमण किया। इस यात्रा का गांव-गांव में श्रृद्धालुओं ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई समरसता यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम

संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई समरसता यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम सामुदायिक भवन पाटन में आयोजित हुआ। विधायक अजय विश्नोई ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन काल में सामाजिक समरसता के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने अपने संदेशों के माध्यम से समाज में सद्भावना का प्रचार किया। जिससे उनके संदेशों को आत्मसात कर हम भेदभाव को मिटाकर समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण बना सकें। विधायक विश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर जिले में संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण की आधार-शिला रखेंगे। इस मंदिर का निर्माण होने से श्रृद्धालुजन संत रविदास के दर्शन कर आनंद की अनूभूति करेंगे।

सरकार ने संचालित कीं गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं

विधायक अजय विश्नोई ने बताया कि हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल के माध्यम से घर-घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क इलाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गरीब परिवार की महिलाएं अब गैस-चूल्हे से भोजन पका रही हैं।

मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई समरसता यात्रा में सबकी सहभागिता जरूरी

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डा. जितेन्द्र जामदार ने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि संत रविदास के मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई समरसता यात्रा में सबकी सहभागिता जरूरी है। प्रदेश वासियों ने इस समरसता यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि समरसता यात्रा में गांव-गांव से मिट्टी और जल का संग्रहण किया जा रहा है। संत रविदास के मंदिर निर्माण के लिए समरसता यात्रा पांच स्थानों से निकाली गई है। सभी यात्राएं मिट्टी और जल लेकर सागर के बड़तूमा आएंगी। यह मिट्टी और जल यहां पर समाहित किया जाएगा।

समाज के लिए यह स्थान अब समरसता का केन्द्र बनेगा

डा. जितेन्द्र ने कहा, समाज के लिए यह स्थान अब समरसता का केन्द्र बनेगा। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद, छीपेश्वर महाराज ने भी संबोधित किया। समरसता यात्रा बेलखाडू, बघोड़ा सहित अन्य ग्रामों से होते हुए पनागर के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह, राम दयाल शास्त्री, आचार्य मगेन्द्र सिंह, आचार्य आशीष दुबे, राम कुमार, देवेन्द्र कुमार, दीपक मेश्राम, आचार्य भैरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.