Breaking News in Hindi

सांठगांठ से पनप रहे गुंडे, सड़क पर कारोबार का ठेका लेकर अवैध उगाही

ग्वालियर. । शहर में गुंडों और जिम्मेदारों की सांठगांठ से सड़कों पर अवैध कारोबार हो रहा है। गुंडों को जिम्मेदारों की शह है, इससे सड़क पर कारोबार का ठेका अब गुंडे ले रहे हैं। यहां खुलेआम नशेबाजी हो रही है। खुलेआम नशेबाजी से जनता त्रस्त है, रोज यहां झगड़े होते हैं, मारपीट होती है, वाहन चालकों से बदसलूकी होती है। लेकिन सड़क पर अवैध बाजार का ठेका लेने वालों न कोई कार्रवाई नहीं होती, न ही सड़क घेरकर कारोबार करने वालों पर ही कार्रवाई होती है। गुंडों के हौंसले इतने बुलंद हैं, अब यह हत्या तक करने से नहीं चूक रहे। लेकिन जिम्मेदारों की आंखें अब भी बंद हैं।

छप्परवाला पुल: छप्परवाला पुल पर सड़क के दोनों तरफ नानवेज के ठेले लगते हैं। यहां अंधेरा होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। यहां ठेलों पर ही शराबखोरी होती है। यहां शराबखोरी कर आएदिन झगड़े होते हैं। राहगीरों के साथ मारपीट की घटनाएं होती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

जिम्मेदार

पुलिस: इंदरगंज थाना

नगर निगम: केशव सिंह चौहान, मदाखलत अधिकारी

कंपू तिराहे से ईदगाह तक: कंपू तिराहे से लेकर ईदगाह तक नानवेज की दुकानों के बाहर सड़क पर ही शराबखोरी होती है। यहां रात 11 बजे के बाद भी होटल और नानवेज के ठेले लगते हैं। लेकिन यहां कार्रवाई नहीं होती। देर रात तक यहां सड़क पर नशेबाजी चलती है।

पुलिस: कंपू और माधोगंज थाना

नगर निगम: केशव सिंह चौहान, मदाखलत अधिकारी

एक ठेले से 1 हजार रुपये महीने की उगाही कर रहे थे गुंडे, थीम रोड से हजार बिस्तर

अस्पताल तक का ठेका

– जिन गुंडों ने थीम रोड पर हत्या की है, यह गुंडे एक ठेले से 1 हजार रुपये हर महीने की उगाही कर रहे थे। थीम रोड से माधव डिस्पेंसरी के सामने और हजार बिस्तर अस्पताल के बाहर तक का ठेका इन्होंने ले रखा था। नगर निगम और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए स्पष्ट है- सांठगांठ की आड़ में गुंडे पनप रहे थे।

शहर में जहां इस तरह से खानपान के अवैध ठेले लग रहे हैं। इन पर नशेबाजी हो रही है, ऐसे इलाकों को चिन्हित कर सख्ती से कार्रवाई कराई जाएगी। इसे लेकर नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।

ऋषिकेष मीणा, एएसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....