Breaking News in Hindi

सांप को बोतल में लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखने वालों के उड़े होश

भिंड : भिण्ड जिला अस्पताल में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति बोतल में सांप लेकर पहुंच गया। व्यक्ति ने बताया कि इस सांप ने उसे डंस लिया। सांप को बोतल में लेकर आए शख्स को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि सांप छोटा था। ऐसे में युवक का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, फूप थाना क्षेत्र के रानी बिरगवां गांव का रहने वाले मुकेश नामक युवक के घर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह ईंटों की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान एक छोटा सा सांप उसे दिखाई दे गया। शराब के नशे में युवक ने सांप को पकड़ लिया, लेकिन सांप ने युवक के हाथ के अंगूठे पर काट लिया। जिससे युवक को गुस्सा आ गया और उसने सांप को मारकर शराब की बोतल में ही भर लिया। युवक को जब सांप के काटे जाने का असर हुआ तो वह बोतल में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

युवक ने एक और हैरान कर देने वाली बात बताई कि उसे दिन रात सांप दिखते थे और उसने हाथ पर सांप गुदवा दिया था जिसके बाद उसे उस दिन से सांप दिखाई नहीं दिए। युवक को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी स्थिति स्थिर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...