Breaking News in Hindi

साल के आखिरी दिन आज मेष राशि में मार्गी हुए बृहस्पति, बाधा से मुक्ति से लिए 3 राशि वाले करें ये उपाय

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को काफी प्रभावशाली ग्रह माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2023 जब विदा होने वाला है तो 31 दिसंबर 2023 को सुबह 7.08 बजे देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हो गए। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से तीन राशियों के जातकों को शुभ फल मिलेगा।

वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार

देवगुरु बृहस्पति के मेष राशि में मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। इस कारण वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार आएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और काम में मन लगेगा। कला के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में भी सुधार होगा। मेष राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी

बृहस्पति के प्रभाव के सिंह राशि वालों को भी लाभ होगा। मेष राशि में बृहस्पति देव के के मार्गी होने से शुभ स्थिति निर्मित होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। धर्म कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि वालों को गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का सामान दान करें। उन्हें पढ़ाई में मदद करना चाहिए।

वृश्चिक राशि को मिलेगा परिवार को सहयोग

गुरु ग्रह बृहस्पति के मार्गी होने से परिवार वृश्चिक राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी में मधुरता रखें, जिससे आपके संबंधों में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को रोज 108 बार बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप