Breaking News in Hindi

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई अजरबैजान से भारत हुआ डिपोर्ट

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अजरबैजान के बाकू से भारत डिपोर्ट किया गया।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन थापन उर्फ बिश्नोई को गिरफ्तार करने के लिए पहले ही अजरबैजान के लिए रवाना हो चुकी है। सचिन को कुछ दिन पहले अजरबैजान में स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। वह पिछले अप्रैल में फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था।

पुलिस के मुताबिक,  उसके सहयोगी और चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई को साल 2022 में केन्या में हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसे कथित तौर पर इस साल अमेरिका में पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के साथ पार्टी करते देखा गया था।

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले के एक गांव में हमलावरों के एक गैंग ने  ताबड़तोड़ फायरिंग कर   हत्या कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...