Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सिरपुर तालाब घूमने गए किशोर को चार बदमाशों ने लूटा, पिटाई भी की

इंदौर। सिरपुर क्षेत्र में टहलने गए किशोर को बदमाशों ने लूट लिया। उसके साथ मारपीट की और रुपये छीन लिए। पुलिस ने ग्रीन पार्क कालोनी निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद सुलेमान की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। वह गार्डन देखने गया था। चार युवकों ने रोका और रुपये मांगे। आरोपितों ने बेल्ट से पिटाई कर दी।

सवारियों से भरी बस फोड़ी

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में सवारी बैठाने की बात पर बस के कंडक्टर में झगड़ा हो गया। एक बस वाले ने दूसरी बस के कांच फोड़ दिए। पुलिस ने सेवकराम घीसालाल यादव की शिकायत पर केस दर्ज किया है। घटना मामाजी के ढाबा के समीप की है। ठाकुर ट्रैवल्स के कंडक्टर ने सवारी बैठाने को लेकर विवाद किया।

बस की डिक्की से ज्वेलरी चोरी

इंदौर। यात्री बस से महिला के आभूषण चोरी हो गए। राऊ पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, नीतू यादव निवासी गुरुकुल कालोनी राऊ गुरु एंड कंपनी की बस (एमपी 13 जेसी 8166) से आई थी। नीतू ने बस की डिक्की में बैग रखा था। राऊ थाने के बाद बैग खोला तो उसमें से मंगलसूत्र, टाप्स, ब्रेसलेट गायब थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.