Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सिविल अस्पताल रांझी में नहीं मिले डाक्टर, अस्पताल में मचा हंगामा

जबलपुर। सिविल अस्पताल रांझी में डाक्टरों की कमी मरीजों के उपचार में बाधा बन रही है। जिसके चलते यहां कई बार हंगामा हो चुका है। शनिवार रात एक बार फिर हंगामे के हालात बने। उपचार कराने पहुंचे मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डाक्टर नहीं हैं। जिसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक तैनात किए जाएं

कुछ लोग अस्पताल में जहां तहां वीडियो बनाने लगे और अस्पताल कर्मियों ने उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की। कांग्रेस नेता नारायण गुप्ता, गोविंद यादव, रमेश बोहित, रविन्द्र कुशवाहा, आलोक भट्ट, आशुतोष वत्स, जग्गू विश्वकर्मा, हरीश अहिरवार, संजू ठाकुर, बंटी मारुति, मुकेश गिरी, गोविंद चौधरी, राजेश श्रीवास, मोहन उइके, मुकेश मिश्रा, पंचम सेन, राहुल डोंगरे, प्रशांत कोरी समेत तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक तैनात किए जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.