Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सुनीता विलियम्स को X पर फॉलो करते हैं हजारों लोग, खुद कितने लोगों को करती हैं Follow?

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की चर्चा हर जगह हो रही है. नासा-बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट से अंतरिक्ष में गईं विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंस गई हैं. उनकी धरती पर वापसी में लगातार देरी हो रही है. उनके साथ बुच विल्मोर भी हैं, जो अंतरिक्ष से लौटने का इंतजार कर रहे हैं. स्टारलाइनर में हीलियम गैस लीक और थ्रस्ट फेलियर की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी का इंतजार बढ़ता जा रहा है. विलियम्स काफी अनुभवी एस्ट्रोनॉट हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है.

दुनिया की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाने वाली विलियम्स की अचीवमेंट्स को देखकर सोशल मीडिया पर हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बदले में वह कितने लोगों को फॉलो करती हैं? विलियम्स की फॉलोइंग लिस्ट देखने से पहले आइए जानते हैं कि उनके कौन-कौन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट हैं.

सुनीता विलियम्स का सोशल मीडिया अकाउंट

सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर क्रू का हिस्सा हैं, और वे केवल एक सोशल मीडिया अकाउंट चलाती हैं. एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर उनका अकाउंट है, जिसका यूजरनेम @Astro_Suni है. इस प्लेटफॉर्म के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है. उन्होंने मार्च, 2012 में एक्स (तब ट्विटर) पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया था.

Sunita Williams Twitter Account

सुनीता विलियम्स के फॉलोअर्स

अंतरिक्ष में रिकॉर्ड तोड़ 322 दिन बिताने वाली एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सुनीता विलियम्स ने कई लोगों के लिए रोल मॉडल के रूप में अपनी जगह बनाई है. उनके प्रभावशाली करियर और रिकॉर्ड स्पेसवॉक को देखते हुए कई हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं. विलियम्स की फॉलोअर्स लिस्ट के मुताबिक एक्स पर 78 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

Sunita Williams Following List

सुनीता विलियम्स की फॉलोइंग लिस्ट

एक्स पर विलियम्स 126 अकाउंट्स को फॉलो करती हैं. इन चुनिंदा अकाउंट्स में ज्यादातर नासा से जुड़े संगठनों के एक्स अकाउंट्स हैं. इसके अलावा विलियम्स भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (@MEAIndia) को भी फॉलो करती हैं. उनकी लिस्ट में ज्यादातर स्पेस से जुड़े लोग और संगठन के अकाउंट्स शामिल हैं.

सुनीता विलियम्स का आखिरी पोस्ट

बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को लॉन्च हुआ था. जबकि 11 जून को विलियम्स ने आखिरी बार एक्स पर पोस्ट किया. जब वो स्पेस में मौजूद थी, तब ये पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में विलियम्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक समय में मौजूद तीन ह्यूमन बेस्ड स्पेसक्रॉफ्ट्स- बोइंग स्टारलाइनर, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन और सोयुज एमएस-25 का जिक्र किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.