Breaking News in Hindi

सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म के वो 5 टॉप सीक्रेट, जिनके बारे में जानने के लिए थिएटर जाना पड़ेगा

कंगुवा तमिल सुपरस्टार सूर्या की पहली पैन इंडिया फिल्म है. इससे पहले सूर्या की तमिल फिल्मों से प्रेरित कई रीमेक फिल्में बॉलीवुड में बनाई गई हैं. रोहित शेट्टी की सिंघम इसका सबसे बड़ा उदहारण है. भले ही रोहित शेट्टी ने सिंघम 2 और सिंघम 3 ओरिजिनल कहानी के साथ बनाई, लेकिन 13 साल पहले रिलीज हुई अजय देवगन की सिंघम, सूर्या की फिल्म से प्रेरित थी.

अब सूर्या खुद पैन इंडिया फिल्म के साथ ऑडियंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 14 नवंबर को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म ‘कंगुवा’ तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगू, मलायलम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर और दो गाने भी यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं. आज हम सूर्या और बॉबी देओल की इस फिल्म के वो 5 टॉप सीक्रेट आपको बताएंगे, जो आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देंगे.

1. बॉबी देओल का मॉडर्न लुक

कंगुवा फिल्म दो टाइमलाइन में बनाई गई है. यानी इस फिल्म में हमें 1000 साल पुरानी कहानी के साथ एक मॉडर्न कहानी भी देखने मिलने वाली है. कंगुवा के ट्रेलर में हमने बॉबी देओल का खूंखार लुक तो देखा है, लेकिन जानबूझकर उनका मॉडर्न लुक (दूसरी टाइमलाइन का) फिल्म की रिलीज के लिए बचाकर रखा गया है.

2. दिशा पाटनी का दूसरा लुक

‘कंगुवा’ के ट्रेलर में दिशा पाटनी को देखने के लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक थे, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर में कहीं पर भी दिशा की झलक नहीं दिखाई दे रही है. पर फिल्म के बाद रिलीज किए गए डीएसपी के गाने योलो में हम सूर्या के साथ दिशा को जरूर देख सकते हैं. यहां भी मेकर्स ने बड़ी ही चालाकी से दिशा का पहली टाइम लाइन का लुक सबसे सीक्रेट रखा है.

3. इमोशनल एलिमेंट्स

कंगुवा का ट्रेलर देख यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म भी प्रभास की ‘कल्कि’ और ‘सलार’ जैसी एक्शन फिल्म होगी, जिसमें वीडियो गेम की तरह सिर्फ फाइट और वायलेंस ही नजर आएगा. लेकिन असल में ये एक इमोशनल कहानी है. फिल्म का ट्रेलर बनाते हुए बड़ी ही चालाकी से मेकर्स ने इमोशंस को इस वीडियो से दूर रखा है, ताकि ऑडियंस को थिएटर में एक नया सरप्राइज मिल जाए.

4. मेहमान कलाकरों की एंट्री

कंगुवा के ट्रेलर में बॉबी देओल और सूर्या पूरी तरह से छा गए हैं. लेकिन सूत्रों की मानें तो तमिल इंडस्ट्री के कुछ मशहूर चेहरे फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस करते हुए नजर आ सकते हैं.

5. आग, पानी और जंगल

कई फिल्में कहानी न होने के बावजूद सिर्फ एक्शन और स्टार्स की वजह से हिट हो जाती हैं. लेकिन ‘कंगुवा’ में कहानी पर भी पूरा ध्यान दिया गया है. दरअसल ‘कंगुवा’ का मतलब आग होता है और इस फिल्म में हम सूर्या को आग, पानी और जंगल, जैसी तीनों जगह पर लड़ते हुए देखेंगे. इसको भी मेकर्स राज रखने की कोशिश कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....