Breaking News in Hindi

सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर बस और कार से टकराया, तीन लोगों की मौत

राजगढ़। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे सेना के ट्रक, बस व एक कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर कुरावर थाने के पीलूखेड़ी के समीप सीधी टक्‍कर हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है।

भोपाल टू ब्यावरा हाईवे पीलूखेड़ी इंडस्ट्री एरिया धागा फैक्ट्री हनुमान मंदिर के पास बड़नगर जोड़ के सामने क्रेटा कार एवं मिलिट्री गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऐसे में दोनों को बचाने के चक्कर में कमला बस से भी टक्‍कर हो गई।

बस गुना से भोपाल जा रही थी । क्रेटा कार भी भोपाल जा रही थी। मिलिट्री गाड़ी भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रही थी। इनकी आमने- सामने टक्कर होने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस हादसे में कार के क्लीनर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अभी कंफर्म नहीं हैं। सभी गंभीर घायलों को मिलिट्री गाड़ियों एवं एंबुलेंस से भोपाल भेज दिया गया है।

एक्सीडेंट में फिलहाल तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर है जिसमें मिलिट्री सैनिक, कमला बस का ड्राइवर एवं एक पैसेंजर, सभी घायलों को भोपाल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप