Breaking News in Hindi

स्कूल से घर पहुंची मासूम की मौत, न्याय की मांग करने टावर पर चढ़ा पिता

सीहोर। स्कूल से घर पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। अपनी बेटी की मौत से व्यथित पिता न्याय की मांग करने के लिए सोमवार-मंगलवार की रात 2 बजे टावर पर चढ़ गया। साढ़े पांच घंटे बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे टावर से नीचे उतार लिया है।

भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत

सीहोर जिले के ग्राम खामलिया निवासी मुकेश मेवाड़ा की बेटी परी शनिवार को स्कूल गई थी। इसी दौरान भोजन करने के बाद उसको उल्टियां होने लगी तो वह लगभग 3.30 बजे अपने घर आ गई।

जिला अस्‍पताल ले गए

घर आने के बाद तबीयत लगातार बिगड़ती गई तो उसके पिता उसे जिला चिकित्सालय ले गए। डाक्टर गौरव ताम्रकार ने बालिका का चेकअप किया और कुछ जांच भी कराई। जांच में इन्फेक्शन सामने आया, लेकिन इससे पहले की बालिका का पूरा इलाज होता उसकी मौत हो गई।

पुलिस से की जांच की गुहार

मुकेश मेवाड़ा ने बताया कि वह लगातार दौराहा थाने जाकर पुलिस से गुहार कर रहा था कि उसकी बेटी की मौत की जांच की जाए, लेकिन जांच नहीं की गई। इसलिए वह सोमवार-मंगलवार की रात को 2 बजे घर के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस को बुलाया और टावर से उतारा

ग्रामीणों को इसकी सूचना मिल गई। तब पुलिस को बुलाया गया और मंगलवार को सुबह 7.30 बजे पुलिस ने उसे टावर से उतारा।

दूसरी की छात्रा थी परी

मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अंतिम संस्कार स्थल से अस्थियां इकट्ठी की हैं और उसकी जांच करके बालिका की मौत का कारण पता किया जाएगा। उसकी मांग थी कि उसकी बेटी को न्याय मिले और गांव के स्कूल की व्यवस्था सुधरे। मुकेश खेती किसानी करके अपने और परिवार का जीवन यापन करते हैं। मुकेश के तीन बच्चे हैं। जिनमें सात वर्षीय परी सबसे छोटी है। उससे बड़ी नौ वर्षीय अनुष्का और 13 साल का अंशु है। परी ग्राम के ही सरकारी स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...