Breaking News in Hindi

हनुमान मंदिरों में पूजन समेत जानें शहर में आज कहां क्या होगा

युवा उत्सव : आयोजक – नेहरू युवा केंद्रस्थान – रानी दुर्गावती विश्व विश्वविद्यालय समय – सुबह 10 बजे से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को युवा उत्सव 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले से चयनित युवा विभिन्न प्रतियोगताओं में सहभागिता दर्ज करेंगे। पुरस्कार वितरण भी इस दौरान किया जाएगा।

अग्निवीर के लिए मैदानी अग्नि-परीक्षा शुरू : अग्निवीर की भर्ती इस बार नए पैटर्न पर कराई जा रही है। जबलपुर आरओ के तहत कुल 6544 उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए क्वालीफाई कर पाए हैं। इन उम्मीदवारों का ग्राउंड टेस्ट बीती रात दो बजे से प्रारंभ हो गया। भर्ती रैली में आए युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। शुक्रवार की रात से अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था।अग्नवीर भर्ती रैली इस बार नए पैटर्न में हो रही है। पिछली बार आवेदकों के बारहवीं के अंकों के आधार पर कटआफ तैयार कर उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। लेकिन इस बार पहले लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई और उसकी मेरिट सूची तैयार कर चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे गए। इसके अलावा इस बार सैन्य क्षेत्र से बाहर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बीपीएड मैदान पर शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप