Breaking News in Hindi

हीटवेव से देश में हाहाकार, बिहार से लेकर ओडिशा तक हुई इतनी मौतें, देखें आंकड़े

देश में भीषण गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. लू की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है.आलम ये है कि अभी तक बिहार में करीब 55, उत्तर प्रदेश में 162, झारखंड में 9, राजस्थान में 5 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई.

बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.प्रचंड गर्मी अब लोगों के लिए आपदा बन रही है.इसी वजह से यहां अलग अलग जिलों में करीब 55 लोगों की मौत हो गई है. अभी तक कोई अधिकृत एकीकृत मौतों का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है लेकिन जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, औरंगाबाद में 16, भोजपुर में 9, रोहतास में 8, जहानाबाद में 8, कैमूर में 6, गया में 3, बक्सर में 3, शेखपुरा में 2 लोगों की मौत हो चुकी है.

यूपी में इतने लोगों की गई जान

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का कहर लगातार जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्मी की वजह से यूपी में अभी तक 162 मौतें हो चुकी हैं. मौत का यह आंकड़ा दूसरे राज्यों से सबसे ज्यादा है. सिर्फ यहीं नहीं गर्मी की मार से मौतें हो रही हैं बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी हालात बेहद भयावह है.

ओडिशा में इतनी मौत

भयंकर गर्मी का असर पूर्व से लेकर पश्चिम भारत तक देखने को मिल रहा है. इसकी चपेट में ओडिशा भी है. ओडिशा में गर्मी की वजह से 41 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. सुंदरगढ़ में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर में 6 लोगों ने लू की चपेट में आकर जान गंवाई है. इसी तरह से राज्य के दूसरे हिस्सों में भी तीन लोगों की मौत की खबर है.

झारखंड और राजस्थान

वहीं, झारखंड में भी स्थिति भयावह है. गर्मी और लू की वजह से यहां 9 लोगों को जान गंवानी पड़ी. झारखंड के मेदिनीनगर में 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि गढ़वा में 47.1 डिग्री तापमान पहुंच गया. इसके अलावा जयपुर में भी हीटवेव से मरने की संख्या 5 हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...