Breaking News in Hindi

हॉलीवुड अभिनेता एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में निधन यूफोरिया से मिली थी पहचान

कैलिफोर्निया। यूफोरिया स्टार एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्लाउड को एचबीओ सीरीज ‘यूफोरिया’ में उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार, 31 जुलाई को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

अभिनेता के परिवार ने कहा कि वह मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे थे। उनका निधन ऐसे अन्य मरीजों के लिए एक संदेश कि वे अकेले नहीं हैं और उन्हें चुपचाप इस समस्या से नहीं लड़ना चाहिए।

क्लाउड के परिवार ने एक बयान में कहा, “बहुत भारी मन से हमें आज एक अविश्वसनीय इंसान को अलविदा कहना पड़ा। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने पिता को खोया था और इस नुकसान से बहुत संघर्ष किया।”

“हमारे पास एकमात्र सांत्वना यह है कि क्लाउड अब अपने पिता के साथ फिर से मिल गया है, जो उसका सबसे अच्छा दोस्त था।”

सोशल मीडिया पर यूफोरिया के आधिकारिक अकाउंट पर लिखा गया, “एंगस क्लाउड के निधन के बारे में जानकर हमें बेहद दुख हुआ। वह बेहद प्रतिभाशाली थे और एचबीओ और यूफोरिया परिवार का प्रिय हिस्सा थे। हम इस कठिन समय में उनके दोस्तों और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....