Breaking News in Hindi

होटल में गई महिला कर्मचारी, अमेरिकी नागरिक ने उतारे अपने कपड़े, यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में 26 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तुर्भे इलाके में स्थित होटल में हुई। तुर्भे थाने के अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि जब 23 वर्षीय महिला होटल के एक अपार्टमेंट में दाखिल हुई, तो आरोपी ने अपने कपड़े कथित तौर पर उतार दिए और उससे यौन संबंध बनाने को कहा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता बाद में शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद शनिवार रात को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के निवासी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...