Breaking News in Hindi

इंदौर में फिजिकल एकेडमी के बच्चों की फूड पॉइजनिंग से अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गया हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में श्री युगपुरुष धाम आश्रम के बाद फिजिकल एजुकेशन एकेडमी के 37 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल एजुकेशन एकेडमी नौलखा पर संचालित की जाती है। जहां आर्मी की ट्रेनिंग के लिए तैयारी कराई जाती है। यहां अलग-अलग शहरों से बच्चे एकेडमी हॉस्टल में रहते हैं, जहां अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी बताया जा रहा है पेट में इंफेक्शन के चलते फूड पाइजनिंग के बाद बच्चों को भर्ती कराया गया था। बच्चों की जानकारी के बाद कलेक्टर आशीष सिंह भी अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जायजा लिया गया।

सभी बच्चे अभी स्वस्थ हैं,अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली थी। तत्काल स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग को भी मौके पर भेजा गया था जहां किचन से खाने और पानी के सैंपल लिए गए हैं। संचालक को हिदायद दी है कि अभी बच्चों के खान और पानी की व्यवस्था बाहर से की जाए जहां एकेडमी के  किचन को अभी बंद किया गया है। साथ ही कल एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग सहित खाद्य विभाग की एक बैठक भी बुलाई गई है। ऐसे जितने भी हॉस्टल या किचन संचालित हो रहे हैं, जिसमें अधिकतम लोगों का खाना बनाया जाता है।

सब की जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। आश्रम के मामलों में कलेक्टर ने बताया कि जांच टीम अपनी रिपोर्ट बना कर भेजेगी जिसकी भी लापरवाही होगी उसे पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिन बच्चों को आश्रम से भर्ती कराया गया था उनके भी स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन