Breaking News in Hindi

कभी अर्धशतक तक नहीं लगाया लेकिन इस खिलाड़ी के पीछे हैं CSK-MI, GT भी करोड़ों खर्च करने को तैयार

आईपीएल 2025 के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर तक जारी होनी है और इससे पहले बड़ी खबर ये है कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को तीन टीमें खरीदना चाहती हैं. अगर सुंदर ऑक्शन में गए तो उनपर करोड़ों रुपये बरस सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस वॉशिंगटन सुंदर को खरीदने की तैयारी में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2025 की प्लेयर ऑक्शन में उतरेंगे. फिलहाल ये खिलाड़ी सनराइजर्स का हिस्सा है और इस खिलाड़ी को टीम शायद ही रिटेन करे. हालांकि राइट टू मैच कार्ड के तहत सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें खरीद सकती है.

वॉशिंगटन सुंदर की इतनी डिमांड क्यों है?

सवाल ये है कि वॉशिंगटन सुंदर की इतनी डिमांड आखिर है क्यों? दरअसल वॉशिंगटन सुंदर पिछले दो सालों में बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर उभरे हैं. वो बेहतरीन ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं. सुंदर की बड़ी खासियत ये है कि वो नई गेंद से ओपन बॉलिंग भी कर सकते हैं. टी20 क्रिकेट में उनका इकॉनमी रेट बेहतरीन है. वॉशिंगटन सुंदर ने अबतक टीम इंडिया के लिए 52 टी20 मैचों में 47 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.87 रन प्रति ओवर है. मौजूदा दौर के खेल में ये आंकड़े कमाल हैं.

वॉशिंगटन सुंदर का आईपीएल रिकॉर्ड

वॉशिंगटन सुंदर साल 2017 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से आईपीएल डेब्यू किया था.हालांकि अगले ही साल यानि 2018 में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास चले गए. चार सालों तक वो उसी टीम में रहे. अब पिछले तीन सीजन से ये खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है. आईपीएल में इस खिलाड़ी ने 58 टी20 मैचों में 37 विकेट हासिल किए हैं. वैसे दिलचस्प बात ये है कि सुंदर को बल्लेबाज तो बेहतरीन माना जाता है लेकिन ये खिलाड़ी कभी आईपीएल में एक अर्धशतक तक नहीं लगा सका है और इसकी एक बड़ी वजह उनका लोअर ऑर्डर में खेलना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन