Breaking News in Hindi

खुद को कुंवारा बताकर युवती से किया दुष्कर्म, तीन माह से कर रहा था शारीरिक शोषण, प्रकरण दर्ज

भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित शादीशुदा है और उसने स्वयं को कुंवारा बताकर युवती से दोस्ती की थी। उसके बाद वह शादी करने का झांसा देते हुए युवती का तीन माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

छोला मंदिर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती पुराने कपड़े लेकर बर्तन बेचने का काम करती है। एक वर्ष पहले उसका परिचय इतवारा निवासी गणेश कुचबंदिया नाम के युवक से हुआ था। परिचय बढ़ने पर दोनों की अक्सर फोन पर बातें होने लगीं। गणेश ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। करीब तीन माह पहले उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लगातार उसका शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों युवती को गणेश के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने गणेश से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस पर गणेश ने पीछा करते हुए युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। तंग आकर युवती ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन