Breaking News in Hindi

रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

भोपाल। शहर के अयोध्या नगर थाना इलाके में रेत से भरे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक झील नगर निवासी 28 वर्षीय रितेश पुत्र बंटी राजपूत निजी वाहन चलाने का काम करता था। मंगलवार रात को वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। रात करीब एक बजे वह अर्जुन नगर में स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल रितेश को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करा लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...