Breaking News in Hindi

गोरखपुर थाना परिसर में दूर होगी पेयजल की किल्लत, बनेगा पार्क

जबलपुर। गोरखपुर थाना परिसर में पेयजल की किल्ल्त दूर होगी। नहां नलकूप का खनन कराया गया है। जिससे पाइप लाइन के माध्यम से परिसर स्थित पुलिस आवासों व थाने में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस थाने के प्रवेश द्वार पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क निर्माण के पहले चरण में पौधारोपण किया गया।

थाना परिसर में 42 पुलिस आवास निर्मित हैं

गोरखपुर थाना प्रभारी एमडी नागौतिया ने बताया कि थाना परिसर में 42 पुलिस आवास निर्मित हैं। जहां पुलिस जवान परिवार समेत निवास करते हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर नलकूप खनन कराया गया ताकि पुलिस आवासों में पेयजल की किल्लत न होने पाए। साथ ही थाना प्रांगण में पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।

रमनगरा फीडर में रहा शटडाउन ठप रही जलापूर्ति

आइटी रोड निर्माण में बाधक विद्युत पोल हटाने के लिए मंगलवार को रमनगरा सहित अन्य विद्युत फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रही। रमनगरा जलशोधन संयंत्र बंद रहने से टंकियां नहीं भर पाई जिससे शाम को आधे शहर में जलापूर्ति नहीं हो पाई। लोग भरी ठंड में पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे। वहीं चंचला बाई टैंक में हाइड्रोलिक बाल्व जोड़ने संबंधी कार्य किए जाने से बुधवार की सुबह भी जलापूर्ति बाधित रह सकती है। नगर निगम के मुताबिक बुधवार की सुबह भी रमनगरा से आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन