Breaking News in Hindi

गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला…

गौरी खान और शाहरुख खान की शादी को 33 साल हो गए हैं. गौरी खान ने इन सालों में शाहरुख खान के अच्छे-बुरे हर वक्त में साथ दिया है. गौरी शाहरुख के साथ हर परेशानी में खड़ी रही हैं. पेशे से गौरी खान प्रोड्यूसर और इंटिरियर डिजाइनर हैं, और शाहरुख खान को आप जानते ही हैं, बॉलीवुड के बादशाह हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों पति-पत्नी ने एक साथ काम भी किया है. सालों पहले 90 के दशक में गौरी खान और शाहरुख खान ने एक साथ एक विज्ञापन किया था.

गौरी और शाहरुख का 90 के दशक का एक साबुन का विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो सिंथोल साबुन के विज्ञापन का है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान दोनों काफी यंग नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विज्ञापन में शादी के बाद पहली बार दोनों एक साथ नेशनल टीवी पर दिखाई दिए थे. 90 के दशक में आया ये विज्ञापन लोगों को खूब पसंद आया था और अब फिर एक बार इसका वीडियो छाया हुआ है.

लोगों को आ रहा पसंद

सोशल मीडिया पर लोग ये वीडियो देखकर कह रहे हैं कि शाहरुख और गौरी का वीडियो देखकर 90s की याद आ गई. एक यूजर ने लिखा, “शाहरुख खान उस समय बहुत क्यूट लगते थे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आज पता चला इस विज्ञापन में गौरी खान थीं. तब पता ही नहीं था. ये दोनों पति-पत्नी हैं.” एक ने वीडियो को देखकर लिखा, “बचपन की यादें” ज्यादातर यूजर्स दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं.

कामयाबी का श्रेय

शाहरुख खान ने गौरी को पहली बार दिल्ली में एक पार्टी में देखा था. उन्हें अपना बनाने के लिए शाहरुख खान ने बहुत पापड़ बेले हैं. शाहरुख खान गौरी के प्यार में इस कदर पागल थे कि वो उन्हें ढूंढ़ने के लिए मुंबई जा पहुंचे थे. शाहरुख और गौरी ने शादी भी दो बार रचाई है. क्योंकि दोनों का धर्म अलग-अलग था. इसलिए एक बार हिंदू रीति-रिवाज और एक बार मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ दोनों ने शादी की थी. शाहरुख खान आज अपनी कामयाबी का श्रेय भी गौरी खान को देते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन