Breaking News in Hindi

चाइना डोर से हुए हादसे के बाद प्रशासन सख्त, पुलिस ने दुकानों पर चलाया सर्चिं‍ग अभियान

शाजापुर। चाइना डोर की चपेट में आने से बीते दिवस एक शख्स का गला श्वास नली तक कट गया था। गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाइना डोर से बढ़ते मामलों के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है कि बाजार में चाइना डोर न बिके न लोग इसे खरीदे।

गुरुवार को पुलिस ने चाइना डोर को लेकर शहर में सर्चिंग अभियान चलाया। लेकिन इस दौरान किसी भी दुकान पर चाइना की डोर नहीं मिली। लेकिन दुकानदारों को सख्त हिदायत जरूर दी गई है कि यदि वे चायना डोर बेचते पाए गए तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जवानों ने शहर की कई दुकानों की जांच की और सभी को समझाइश दी।

बता दें कि शहर में अभी भी बड़े पैमाने पर चाइना डोर की बिक्री चोरी छिपे हो रही है। दिसंबर से लेकर जनवरी तक चाइना डोर से जख्मी होने के मामले बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में आते हैं।

पुलिस की चाइना डोर के मामलों ने नींद उड़ाई

पतंगबाजी में उपयोग होने वाली चाइना की डोर बेहद ही नुकसानदायक होती है, जहां यदि यह डोर किसी के गले या शरीर के किसी अंग में फंस जाए तो उस अंग को काट देती है। यही कारण है कि पतंगबाजी के लिए उपयोग होने वाली चाइना की डोर को प्रतिबंधित करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर की बिक्री हो रही है। इनकी बिक्री पर जिला प्रशासन रोक नहीं लग पा रहा। चाइना डोर बेचने, उपयोग करने, खरीदने और भंडारण करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं इन बढ़ते मामलों ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है।

चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध

पतंगबाजी में चाइना डोर के उपयोग से आम जनता एवं पशु-पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए कलेक्टर किशोर कन्याल ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत चाइना डोर के उपयोग एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार शाजापुर जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी के दौरान चीन में बनी चायना डोर का उपयोग एवं संग्रहण नहीं करेगा। दुकानों पर चीन में बनी चायना डोर न तो विक्रय के लिये रखी जायेगी और न ही उसका विक्रय किया जायेगा।

बाजारों में सजने लगी पतंग और डोर की दुकान

संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी, ऐसे में पतंगबाजी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बाजारों में पतंग और डोर की दुकान सज गई है और आसमानों में पतंगे भी नजर आने लगी है ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी चाइना डोर बाजार में आ गई है, जिससे होने वाले हादसे भी सामने आने लगे हैं। इन दिनों पतंग और डोर बेचने वालों की दुकानें सज जाती है, वही अब पतंगे भी आसमान में दिखाई देने लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...