Breaking News in Hindi

जिंदा हूं भाई- पोस्टमार्टम होने से पहले स्ट्रेचर से उठकर खड़ा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप

अब किसी शख्स को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाए और वो अचानक खड़ा हो जाए तो जरा सोचिए वहां मौजूद लोगों की हालत कैसी होगी? बिहार के नालंदा जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बिहारशरीफ के अस्पताल में सफाई कर्मी ने सूचना दी कि सुबह से ही पहले मंजिल स्थित शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है. उसकी सूचना पर पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था.

पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था. पुलिसकर्मी और वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी किसी ने भी शख्स की नब्ज को बिना टटोले ही उसे मृत समझ लिया.अब शौचालय में शव मिलने की खबर अस्पताल में आग की तरह फैल गई. पुलिस भी युवक को बाथरूम से निकलने से पहले एफएसएल टीम का इंतजार कर रही थी. इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को दी. सिविल सर्जन ने भी जब बाथरूम में आकर उसे देखा तो बिना नब्ज बिना टटोले सफाई कर्मी को पोस्टमार्टम के पास ले जाने का आदेश दिया.

पोस्टमार्टम के लिए ले चलो

जैसे ही युवक के कानों तक यह बात पहुंची वह उठ खड़ा हो गया. अब ये युवक को खड़ा होता देख सिविल सर्जन भी हक्का-बक्का रह गए, वहां मौजूद लोग भी डर गए कि यहां तो युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई थी तो वो जिंदा कैसे हो गया? बाद में सबका ध्यान गया कि इसकी तो नब्ज को चेक किए बिना ही पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था. बाद में यह जाना हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया.

कौन था ये युवक?

दरअसल, युवक अस्थावां के जिराइन गांव का राकेश कुमार है. वह सदर अस्पताल में दवा लेने आया था. हालांकि, वो नशे की हालत में था. इसे बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई. युवक को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सीएस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था. इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गई गिर गया था. हालांकि, जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन