Breaking News in Hindi

जिस बुलडोजर को चुराया उसी में लगे कैमरे से पकड़ाया आरोपित, अन्य की तलाश जारी

गरोठ। ग्राम बंजारी से चोरी हुई बुलडोजर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपित की तलाश है। बुलडोजर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपित को पकड़ने में आसानी हुई और पुलिस ने 24 घंटे में ही एक आरोपित को ढूंढ निकाला, साथ ही बुलडोजर भी बरामद कर लिया है।

चंदवासा चौकी प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को मुकेश लबाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि ग्राम बंजारी में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था, जहां पर उनका बुलडोजर द्वारा काम किया जा रहा था। बुलडोजर का चालक कुछ दूर था। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति आए और बुलडोजर को चुरा ले गए।

सायबर सेल की भी ली मदद

इसके बाद मुकेश लबाना ने बुलडोजर में लगे सीसीटीवी को मोबाइल से देखा तो इसमें दो व्यक्ति बुलडोजर को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। साथ ही आसपास के थानों में भी सूचना दी गई और नाकाबंदी की गई। मामले में सायबर सेल की भी मदद ली गई।

आरोपित से पूछताछ जारी

इन सभी प्रयासों से पुलिस को 24 घंटे में ही सफलता मिल गई और पुलिस ने आरोपित गोविंद लाल लोहार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी कि गया बुलडोजर भी जब्त कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों के संबंध में गोविंद लाल से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन