Breaking News in Hindi

नवरात्री के आखिरी दिन 700 रुपए महंगा हुआ सोना, तो चांदी भी हुई 2000 रुपए महंगी

Gold Rates:अगर आप भी फेस्टिव सीजन में सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, सोने और चांदी के रेट लगातार सातवें आसमान पर चढ़ रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोना 700 रुपए महंगा हुआ जबकि चांदी में 800 रुपये से ज्यादा महंगी हुई है. आइए जानते हैं आपके शहर में कितनी हो गई सोने की कीमतें…

कितनी है सोने चांदी की कीमत

मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपये की तेजी के साथ 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलीवरी वाला सोना 507 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,804 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,256 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,643 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चांदी की कीमतें

सोने के अलावा नवरात्री के आखिरी दिन चांदी 2 हजार रुपए महंगी हो कर 96,000 रुपए किलो पर पहुंच गई है. चांदी की कीमतें 6 अक्टूबर को 97 हजार पर थी जो इसका ऑल टाइम हाई है. वहीं नवरात्री के 9 दिनों में चांदी का रेट 1 हजार रुपए महंगा हुआ है. अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,01,000 रुपए है. देशभर में सबसे ज्यादा चांदी की कीमतें इन्ही राज्यों में हैं. इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं.

आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
बैंगलोर 70950 रुपए 77400 रुपए
हैदराबाद 70950 रुपए 77400 रुपए
केरल 70950 रुपए 77400 रुपए
पुणे 70950रुपए 77400 रुपए
वडोदरा 71000 रुपए 77450 रुपए

घर बैठे ऐसे चेक करें रेट

अगर आप भी घर बैठे सोने का रेट जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस कॉल कर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको फ्रेश रेट्स मिल जाएंगे. गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...