Breaking News in Hindi

जो 6 दशकों में नहीं हुआ, हमने वो किया, दुनिया में बज रह भारत का डंका, नवादा में बोले PM मोदी

बिहार के नवादा में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में एक बार फिर NDA का परचम लहराने जा रहा है. आज पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो काम 6 दशकों में नहीं हुआ, हमने वो करके दिखाया. इन कामों की वजह से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. बिहार में एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. हमें बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. बिहार ने लंबे समय तक जंगलराज को झेला है. बिहार में एक समय वो भी था जब बहन-बेटियों को घर से निकलने में डर लगता था. जंगलराज से सब त्रस्त था. नीतीश के प्रयास से बिहार जंगलराज से बाहर निकला. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी खत्म करना पीएम मोदी का मिशन है.

देश की गरीबी खत्म करने में जुटा हूं

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है. मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जीकर यहां आया हूं. गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है. मैं जब तक देश के हर भाई-बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा. पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में गरीब कल्याण के लिए कई बड़े काम हुए. देश आधुनिकता के दौर में आगे है.

मोदी का नीयत बिल्कुल साफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटियां INDIA गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं. INDIA गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए. ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है. अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या? मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है. मोदी गारंटी इसलिए देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन