Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दतिया में बाइक सवार तीन दोस्तों पर फायरिंग ,युवक की गर्दन में फंसी गोली

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सोमवार को बाइक सवार तीन दोस्तों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, आपको बता दें कि फायरिंग के दौरान एक गोली बीच में बैठे युवक के कंधे को चीरते हुए गर्दन में फंस गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, बड़ौनी रोड़ रेलवे क्रॉसिंग वेयरहाउस की यह घटना है, प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 साल का लालू यादव अपने दोस्त नितेश और छोटू के साथ दतिया से वापस गांव लौट रहा था।

तभी वेयरहाउस के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और फायरिंग कर मौके से भाग गए एक गोली लालू के गर्दन में जाकर फंस गई। अभी लालू का अस्पताल में इलाज चल रहा है मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बदमाशों ने एक के बाद एक चार राउंड फायर किए हैं, सूचना पर बड़ौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई मामले की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.