Breaking News in Hindi

दमोह में जंगल से लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के गुदरी इलाके में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है। कुम्हारी के गुदरी में बड़ी टेक के पास भालू ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। गांव के जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर पहले से घात लगाए भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। जानकारी के अनुसार दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के गुदरी इलाके के पास कुम्हारी निवासी नंदराम चौधरी जो कि सुबह लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी दौरान उसके ऊपर भालू ने हमला कर दिया।

 इस दौरान काफी देर तक नंदराम व भालू के बीच झड़प होती रही। व्यक्ति की चीख पुकार के चलते भालू जंगल की तरफ भाग निकला। वहीं मोके पर आसपास के ग्रामीण भी पहुच गए। इस दौरान भालू ने नंदराम चौधरी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। भालू के हमले में उसकी की आंख,सिर व हाथ पर गंभीर घाव किए हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, डायल 100 की मदद से घायल को कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...