Breaking News in Hindi

नगर निगम आयुक्त के बंगले में ईडी की दबिश सुबह से चल रही कार्रवाई

कोरबा। नगर निगम कोरबा के आयुक्त प्रभाकर पांडेय के बंगले में सुबह सुबह ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। प्रशासनिक अधिकारी में पावरफुल अधिकारी के सरकारी बंगले में छापे की खबर के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि आज तड़के ईडी की टीम ने कलेक्टर बंगला के बंगल में बने निगम आयुक्त के बंगले में ईडी की टीम दबिश दी है। टीम छापेमारी की खबर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सूत्र बताते है कि सीजी नंबर की दो इनोवा गाड़ियों में ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं छापे के खबर लीक होने की खबर भी उड़ रही है। क्योंकि कल आयुक्त कोरबा से नदारत थे और बंगले में ड्यूटी करने वाले सारे कर्मचारी बदल दिए गये हैं। इससे छापे की खबर लीक होने की बात को बल मिल रहा है।

कोरबा के पूर्व कलेक्टर रानू साहू के रायपुर, रामगोपाल रायपुर व रायगढ़ के सुनील रामदास ठेकेदार के घर भी ईडी के छापे की खबर।

पांच सदस्यी टीम ने आइटीआइ रामपुर स्थित प्रभाकर पांडे के घर में मारा छापा। सुबह पांच बजे से चल रहा है दस्तावेजों की छानबीन। मुख्य द्वार पर तैनात है सुरक्षा बल के जवान।दिल्ली से फ्लाइट से टीम पहुंची रायपुर और रायपुर के बाद कोरबा में ईडी ने मार छापा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन