Breaking News in Hindi

हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड चैंपियन बनते ही मिली एक और बड़ी खुशखबरी, ये तो कमाल ही हो गया

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है. ये खिलाड़ी दुनिया का नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर बन गया है. आईसीसी ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की, जिसमें हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए. पंड्या ने रैंकिंग में पोजिशन की छलांग लगाते हुए मोहम्मद नबी और वानेंदु हसारंगा को पछाड़ा. पंड्या इससे पहले तीसरे स्थान पर थे और टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वो नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में छा गए पंड्या

हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप में कमाल के प्रदर्शन की वजह से ही नंबर 1 ऑलराउंडर बने हैं. इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में 48 की औसत से 144 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ज्यादा का रहा. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए. फाइनल में हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में महज 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. बड़ी बात ये है कि इस खिलाड़ी ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर को आउट किया जो कि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा थे.

पंड्या ने दिया आलोचकों को जवाब

हार्दिक पंड्या के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना इतना आसान नहीं था. इस खिलाड़ी का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. वो मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे और टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई. यही नहीं उन्हें लगभग हर मैच में स्टेडियम में ट्रोल किया गया, उनके खिलाफ हूटिंग हुई. लेकिन पंड्या ने इन सबसे पार पाते हुए टी20 वर्ल्ड कप में कमाल परफॉर्मेंस देकर आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया.

जल्द बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब हार्दिक पंड्या टी20 टीम के कप्तान बन सकते हैं. रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया है और अब टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी पंड्या को ही मिलेगी, क्योंकि ये खिलाड़ी उपकप्तान था और कई मौकों पर वो टीम की कमान संभाल चुके हैं. वैसे टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पंड्या ने ये भी कहा था कि वर्ल्ड चैंपियन बनने की ये महज शुरुआत भर है, वो अभी पांच और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....