Breaking News in Hindi

प्रेमी-प्रेमिका का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जानें सहेली के साथ मिलकर क्यों की पिटाई

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीच सड़क पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सहेली के साथ पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी की पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई कर रही एक युवती जोर-जोर से चिल्ला कर आरोप लगा रही थी कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा था। प्रमिका का कहना है कि उसके संपर्क में होने के बावजूद भी वहां किसी और युवती से भी संपर्क में था।

आगे प्रेमिका ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रेमी उसे उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। बीच सड़क पर ये ड्रामा देख मौजूद लोगों मौके पर पुलिस को बुला लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। वही पुलिस ने इस मामले में युवती के द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल पडाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे स्थित चिड़ियाघर के सामने आज एक बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा प्रेमी और प्रेमिका के बीच लोगों को देखने को मिला। सहेली के साथ पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी को चिड़ियाघर के सामने बीच रोड पर पीटना शुरू कर दिया। जिसे देख लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने इस ड्रामा का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और पुलिस को फोन कर इसकी सूचना कर दी। हंगामा कर रही युवतियों में से एक युवती ने चिल्लाते हुए आरोप लगा रही थी कि उस युवक वाशिम खान नाम के युवक से उसका चार-पांच साल से परिचित होने से संपर्क था और वहां दोनों भिंड के रहने वाले हैं। लेकिन युवक का किसी ओर युवती से संपर्क था। जिसके चलते उसने उससे संपर्क तोड़ दिया था।

आगे उसने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन युवक उसे उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। जब इस बात की खबर बजरंग दल के लोगों को लगी तो वहां भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बजरंग दल के लोगों ने वसीम खान नाम के युवक को युवती सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवती सहित युवक को लेकर थाने पहुंची। जहां दोनों से पुलिस द्वारा पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती पुलिस से जो भी शिकायत करेगी उसके आधार पर हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन