Breaking News in Hindi

फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

उज्जैन: फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। आयुष्मान ने नंदी हाल और चांदी गेट से दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ मुम्बई से आए फिल्म के कुछ क्रू मेम्बर भी साथ थे।

महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन देशभर से हजारों भक्त बाबा महाकाल का आशिर्वाद लेने आते हैं। इनमें सेलिब्रिटी और वीआईपी राजनेता शामिल होते हैं। इसी कड़ी में प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना महाकाल मंदिर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दर्शन के लिए पहुंचे। वे करीब 15 मिनट तक नंदी हाल में रहे। आयुष्मान इंदौर में एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इसलिए वे महाकाल मंदिर में अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाए और रात को ही इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन