Breaking News in Hindi

फ्रांस दौरा खत्म कर यूएई रवाना हुए पीएम मोदी देखिए वीडियो पढ़िए बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज अबू धाबी में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं 15 जुलाई को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करूंगा। मैं अपने मित्र, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’

इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस की अपनी यात्रा को यादगार बताया। उन्होंने गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं की बैठक के बाद फ्रांस ने अपने देश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को लंबी अवधि का वीजा देने का प्रस्ताव किया, जिसका भारत ने स्वागत किया है। भारत में राष्ट्रीय संग्रहालय के विकास में भी फ्रांस भागीदार बनेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक व सैन्य सम्मान द ग्रैंड क्रास आफ द लीजन आफ आनर दिया गया। गुरुवार देर रात पेरिस के एलीजे पैलेस में आयोजित निजी रात्रि भोज में राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्होंने यह सम्मान प्रदान किया। मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बातचीत के बाद भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रक्षा सहयोग परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें युद्धक विमान व हेलीकॉप्टर इंजनों के संयुक्त विकास और भारतीय नौसेना के लिए तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन