Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘बादल बरसा बिजुली…’, 10 वर्षीय बच्चे के ठुमके पर झूमा सोशल मीडिया, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर आपको सूचनाओं के साथ-साथ मनोरंजन के लिए व्यापक सामग्री मिल जाएगी। आए दिन कुछ ऐसे वीडियो और फनी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जो आपको दिन बना सकती हैं। कुछ बातें ऐसी होती हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती हैं तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सोशल मीडिया की सनसनी बन जाते हैं और लोग रातोंरात वायरल हो जाते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चा एक गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो शिक्षक दिवस के अवसर का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं, “एक 10 वर्षीय बच्चा टीचर डे पर ‘बादल बरसा बिजुली, सावन को पानी, जैसा, जैसा मौसम था, अब तो जवानी पर डांस कर रहा है। बच्चे के ठुमके देखकर ‘टीचर्स डे’ के प्रोग्राम में पहुंचे बच्चे भी अपने आप को इस गाने पर नाचने से नहीं रोक पाए और उस बच्चे की ताल में ताल मिलाते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वम्सी कृष्णा नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो द सेंट जेवियर स्कूल मलीहाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे के हाव, भाव इतने क्यूट हैं कि सोशल मीडिया यूजर खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘अपनी मस्ती में मस्त बच्चा’ बता रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने बचपन को याद किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.