Breaking News in Hindi

ब्रिटेन में अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्तों को किया बैन, पीएम सुनक ने लिया फैसला

लंदन। भारत में आए दिन कुत्तों के जानलेवा हमले से मौत की खबर सामने आती हैं। बैंन को बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, ब्रिटेन में डॉग के हमले में मौत के एक मामले में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह बैन साल के अंत से लागू हो जाएगा।

पीएम ऋषि सुनक ने जारी किया वीडियो संदेश

हाल ही में स्टैफोर्डशायर में अमेरिकी एक्सएल बुली नस्ल के कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे शख्स की जान चली गई। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों पर कुत्तों के हमलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पीएम सुनक ने तत्काल कार्य करने का आदेश दिया है।

कुत्ते के हमले से घायल हुई थी बच्ची

पिछले सप्ताह बर्मिघंम में अमेरिकी एक्सएल बुली कुत्ते के हमले में 11 साल की लड़की घायल हो गई थी। इस हमले के बाद ब्रिटेन में बहस छिड़ गई। पालतू जानवरों की हिंसा के लिए पशु या उसके मालिक में से कौन जिम्मेदार है।

अमेरिकी एक्सएल बुली सबसे खतरनाक नस्ल

कुत्ते के हमले से हुई मौत के बाद ब्रिटेन में बहस छिड़ गई और सरकार को प्रतिबंध लगाना पड़ा। गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि कुत्तों की ये नस्ल बच्चों के लिए खतरनाक है। पिछले हुए हुए एक अध्ययन में अमेरिकी एक्सएल बुली को सबसे खतरनाक ब्रीड पाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन