Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मंदसौर में नहीं रूक रही है नशे की तस्करी, एंबुलेंस से 8 क्विंटल डोडा चूरा पुलिस ने पकड़ा

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार की रात को पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि एंबुलेंस से पुलिस ने 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर लिया है। यह एंबुलेंस सेजावता की तरफ से निकल रही थी, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने एंबुलेंस को रोका और तलाशी ली गई। एंबुलेंस के अंदर प्लास्टिक के 42 बोरे दिखे,
जब उन्हें चेक किया गया तो उस में डोडा चूरा भरा था।

 पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी पकड़ लिया है, एंबुलेंस चालक ने अपना नाम रंजीत बताया है और उसके साथ बैठे आरोपी ने अपना नाम रूपेश बताया दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं ,पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए डोडा चूरा की कीमत 17 लाख रुपए और एंबुलेंस की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.