Breaking News in Hindi

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- मप्र में सभी 29 सीटें जीतेंगे, उज्‍जैन-शाजापुर में जमा करवाए भाजपा के नामांकन

उज्जैन। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोहराया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में मप्र में सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्‍साह से जुटे हैं। हम अब दूसरे चरण के मतदान के नजदीक पहुंच रहे हैं। जनता का प्रतिसाद मिल रहा है। जब तक आखरी वोट नहीं डल जाता, तब तक हमारे कार्यकर्ता शांति से नहीं बैठेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमने संकल्‍प लिया है कि सभी 29 सीटें जीतेंगे। उन्‍होंने पार्टी की छिंदवाड़ा में भी जीत होने की आशा जताई। हमारा मप्र में क्‍लीन स्‍वीप होगा।

उल्‍लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने सीएम की मौजूदगी में सोमवार को उज्‍जैन लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन रैली में शामिल होंगे। साथ ही आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव इससे पहले आज शाजापुर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी का नामांकन जमा करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शाजापुर में देवास- शाजापुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अरुण भीमावत भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन