Breaking News in Hindi

मैनिट में तीन ड्रोन का प्रदर्शन उपयोगिता के बारे में बताया

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट की एलआरसी बिल्डिंग में शुक्रवार को एक ड्रोन डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी और वास्तविक दुनिया से संबंधित प्रोजेक्ट प्राप्त करने पर था । पीजी और पीएचडी के सौ से अधिक विद्यार्थियों ले कार्यक्रम में भाग लिया| इस मौके पर मुंबई स्थित ड्रोन कंपनी ने तीन ड्रोन का प्रदर्शन किया। एक निगरानी के लिए, दूसरा स्वायत्त ड्रोन जो स्वचालित रूप से समन्वय करता है और स्थानिक मानचित्र को कैप्चर करता है| आखिरी ड्रोन में लगभग पांच किलोग्राम पेलोड ले जाने की क्षमता है, जिसका उपयोग दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि कैसे एआइ और एमएल ड्रोन को अधिक स्मार्ट और उपयोगी बना सकते हैं।

कार्यक्रम का समन्वय सीएसई विभाग के प्रमुख डा. दीपक सिंह तोमर, प्रो एसके कटियार और सीएसई के सहायक प्रोफेसर विजय भास्कर सेमवला ने किया। डा. तोमर ने विभिन्न प्रकार के ड्रोन के बारे में बताया। निदेशक प्रभारी डा. शैलेंद्र जैन ने विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को ड्रोन की समस्या को एक परियोजना के रूप में साकार करने के लिए प्रेरित किया। एम्स भोपाल के डा. शक्ति ने मैनिट और एम्स, भोपाल के बीच प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विशेषज्ञता के लिए सहयोग की सराहना की|भारत सरकार के डिजिटल संचार आयोग के पूर्व सदस्य प्रभाष सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों को ड्रोन आधारित परियोजना शुरू करने और मैनिट को घरेलू ड्रोन निर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन